पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान के पुत्र से मिलने रांची पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय

पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान के पुत्र से मिलने रांची पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय

रांचीं: बाॅलीवूड अभिनेता विवके ओबेरॉय शुक्रवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते ही सीधे रानी चिल्डेन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान रतन ठाकुर के इलाजरत पुत्र से मिले और डाॅक्टरों से उसका हाल- चाल जाना। मुलाकात के बाद अभिनेता ओबेराॅय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीडिया धन्यवाद का पात्र है क्यों कि अक्सर मीडिया सनसनीखेज खबरें ही छापता है। लेकिन इस बार मीडिया बहुत ही मार्मिक खबर छापी जिसे मुंबई में बैठे- बैठे मैने शहीद रतन कुमार ठाकुर के बारे में पढा और उनके छोटा सुपूत्र जो एक माह से जीवन लड रहा था, इसके बारे में भी जानकारी मिली।
जानकारी मिलने के बाद से लगातार हमलोग डाॅक्टर के संपर्क में थे। डाॅक्टर से बात करने के बाद आज यहां उससे मिलने पहुंचा। उन्होंने कहा कि शहीद रतन ठाकुर ने अपने देश और हमसब के लिए जो किया है उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। विवेक ने कहा कि यह बच्चा अब पूरे भारत का बच्चा है, इसका नाम रामरतन ठाकुर रखा गया है। हम सभी को देशभक्ती की भावना अपने दिल में लेकर चलना चाहिए। विवेक ने बताया कि डाॅक्टरों से मुझे यह जानकारी मिली है कि 3-4 दिनों में बच्चा ठीक हो जायेगा और उसे डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।
मालुम हो कि शहीद सीआरपीएफ के जवान रतन ठाकुर का बच्चा जन्म के तीन दिन बाद से ही रानी हॉस्पिटल में भर्ती है। बिहार के भागलपुर के रतनपुर गांव के रहने वाले जवान रतन ठाकुर लगभग दो महीने पहले शहीद हो गए थे। शहीद की पत्नी राजनंदिनी देवी ने 6 अप्रैल को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का जन्म समय से पहले होने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। लेकिन सही समय पर सही उपचार मिलने के बाद अब वह स्वस्थ हो चुका है। रानी अस्पताल के वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश कुमार ने कहा कि ब्रेन हेमरेज के कारण शिशु के दिल की धमनियों में रक्तस्राव हो रहा है। इसका एक कारण बच्चे का आठ महीने में जन्म होना है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार बच्चा जन्म के समय रोया भी नहीं था। अस्पताल बच्चे को सभी संभावित बेहतरीन सुविधा मुहैया करवा रहा है। हमने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। अस्पताल प्रशासन ने सभी खर्च में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
Ranchi News: नवीन पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन