स्कूली विद्यार्थियों ने बाल विवाह के खिलाफ किया नुक्कड़ नाटक का मंचन

बाल विवाह को सामाजिक कुप्रथा बताते हुए मुखिया ने की लोगों से अपील

स्कूली विद्यार्थियों ने बाल विवाह के खिलाफ किया नुक्कड़ नाटक का मंचन
नुक्कड़ नाटक करती कन्या उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों

चियांकी पंचायत सचिवालय में कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया और अभिभावकों को शपथ दिलाई गई कि वे 18 वर्ष से कम उम्र में बच्चों की शादी नहीं करेंगे।

मेदिनीनगर। सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय चियांकी में कन्या उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चियांकी मुखिया बिनको उरांव, स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे। नाटक में स्कूली छात्राओं द्वारा बाल विवाह पर रोक लगाने पर केंद्रित किया गया। मौके पर रैली निकाली गयी।

अभिाभाावकों को शपथ दिलाया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़का लड़की की शादी नहीं करें। मौके पर चियांकी मुखिया बिनको उरांव ने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। बाल विवाह समाजिक कोढ़ है। अज्ञानता के कारण लोग कम उम्र में लड़का लड़की की शादी कर देते हैं। बाल विवाह होने पर मुखिया व संबंधित थाने को लोग सूचित करें। छात्राओं को पढ़ने का मौका दें। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग ऐसे हैं कि छात्राओं को पढ़ने के समय पर बाल विवाह करते हैं ऐसे में छात्राओं के शरीर पर भाी प्रभााव पड़ता है।

अपने लड़कियों को बेहतर शिक्षा दें ताकि वे आगे चलकर उच्च पद को सुशोभिात कर देश व समाज की सेवा करें। कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए सामूहिक पहल करने की जरूरत है। मौके पर वार्ड सदस्य सुमन देवी, श्वेता देवी, ज्योति चरण, श्रद्धा देवी, रविंद्र देव चरण, मुन्ना सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव