विपक्ष के झूठ- फरेब की राजनीति को जनता ने किया खारिज: रघुवर

विपक्ष के झूठ- फरेब की राजनीति को जनता ने किया खारिज: रघुवर

  • जनता ने दिये दिसंबर के विधानसभा परिणाम के संकेत
स्टेट ब्यूरो: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि देश व झारखंड की जनता ने कांग्रेस व झामुमो सहित अन्य विपक्षी दलों के झूठ, फरेब की राजनीति का सफाया कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये उन्होंने देश व प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया। कहा कि केंद्र के कार्यकलाप पर विश्वास करते हुये एनडीए को पहले से ज्यादा जनादेश दिया।
सीएम ने कहा कि देश में नया इतिहास रचा गया है। एनडीए को पूर्ण बहुमत देकर देश की जनता ने सुरक्षा और विकास के मुद्दे को चुना है। सीएम ने कहा कि देश की जनता ने जातिवाद व संप्रदायवाद से उठकर विकास की राजनीति को पसंद किया, जो राष्ट्र के लिए सुखद संकेत है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि गुरुजी न तो चुनाव लड़ना चाहते थे व न ही कांग्रेस के साथ तालमेल चाहते थे, लेकिन एक बेटे ने बाप का साथ नहीं दिया, इसलिए उनको समाज का साथ नहीं मिला। सीएम ने कहा कि जनादेश 2019 का फाइनल रिजल्ट है। विधानसभा में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/influence-of-new-tribal-face-in-dumka

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व व रणनीति के तहत सुरक्षा और विकास चुनाव का मुद्दा बना। यह जीत इसी मुद्दे की जीत है। यह इतिहास का एक महत्वपूर्ण पहलू है, कहा कि सत्य की जीत हुई है। कहा कि झारखंड में भी स्वार्थी व भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बना जिसे प्रदेश की जनता ने नकार दिया है, ये यह राज्य के नए अध्याय की शुरुआत है। सीएम ने कहा कि जनता ने जातिवाद ,संप्रदायवाद से ऊपर उठकर विकास को पसंद किया, यह राष्ट्र के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत, नया झारखंड बनेगा। एक समृद्ध और सुरक्षित भारत होगा जिसमें हर घर में खुशहाली होगी,गरीबों के चेहरे पर मुस्कान होगा। 2022 तक संकल्प को सिद्धि में बदलेंगे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/respected-voters-delivered-me-to-parliament-sanjay-sethrespected-voters-delivered-me-to-parliament-sanjay-seth

यह भी पढ़ें साहेबगंज खनन केस: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच बहाल की, मरांडी बोले– हेमंत सरकार को बड़ा झटका

सीएम ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से नए झारखंड का स्वप्न भी साकार होगा। झारखंड की आदिवासी जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने वोट बैंक समझने वालों को नकारा, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जमीन तक पहुंची। सभी समाज में समरसता के साथ सबके विकास के लिए विकास कार्यक्रम चलेंगे। अब व्यक्तिवाद, वंशवाद , राजतंत्र नहीं चलेगा, बल्कि लोकतंत्र चलेगा। उन्होंने मातृ शक्ति को ,युवाओं को और बुजुर्गों को विशेष बधाई जिन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्य की जनता ने इस चुनाव में 2019 विधानसभा चुनाव में क्या होगा यह बता दिया है। इस बाबत प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, महामंत्री दीपक प्रकाश, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महापौर आशा लकड़ा भी उपस्थित थीं। इससे पहले एनडीए की अप्रत्याशित जीत के बाद प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यालय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया व जीत की बधाइयां दी।

[URIS id=8357]

यह भी पढ़ें साहिबगंज में बैंक सुरक्षा की सघन जांच: भीड़ बढ़ने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान