Lohardaga News: सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात कह युवक से 1 लाख की ठगी

युवक ने लोहरदगा एसपी से लगायी न्याय की गुहार

Lohardaga News: सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात कह युवक से 1 लाख की ठगी
पीड़ित युवक ओम प्रकाश साहू.

युवक ने बताया कि ठगों ने उसे फोन कर झारखंड सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने और खाता में सरकारी राशि के पैसे डालने की बात कहकर बैंक खाता का ओटीपी ले लिया जिसके बाद 1 लाख रुपए युवक के खाते से निकाल लिये. 

लोहरदगा: लोहरदगा में एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने युवक के साथ 1 लाख रुपए की ठगी की है. युवक को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद पीड़ित युवक ने लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां से न्याय की गुहार लगाई है.

भंडरा थाना क्षेत्र के भीठा गांव निवासी ओम प्रकाश साहू ने बताया कि ठगों ने उसे फोन कर झारखंड सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने और खाता में सरकारी राशि के पैसे डालने की बात कह कर बैंक खाता का ओटीपी ले लिया जिसके बाद 1 लाख रुपए युवक के खाते से निकाल लिये. 

लोहरदगा एसपी को लिखित आवेदन देकर ओमप्रकाश साहू ने कहा कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर 9771564004 से कॉल आया और झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही गई. इसके अलावा खाता में पैसे डालने के लिए केवाईसी की बात कह ओटीपी मांगा गया. ओटीपी मिलते ही ठगों ने उसके खाते से 1 लाख रुपए की निकासी कर ली. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: गावां प्रखंड में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार हेतु बीएलओ को सामग्री वितरित
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
पलामू में 24 घंटे में तीन दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत से मातम
लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 18 मरीजों के इलाज को मिली स्वीकृति
बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’
Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, एफआईआर दर्ज
Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश