Jamtara News: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार 

लोगों से ऑनलाइन पैसे की ठगी करते थे

Jamtara News: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार 
मामले की जानकरी देते पुलिस अधिकारी व साथ में गिरफ्तार साइबर अपराधी.

साइबर थाना की पुलिस ने नारायणपुर और कर्माटांड़ क्षेत्र के विभिन्न साइबर अड्डे पर छापामारी अभियान चलाया था. जहां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया.

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. जानकारी के मुताबिक साइबर थाना की पुलिस ने नारायणपुर और कर्माटांड़ क्षेत्र के विभिन्न साइबर अड्डे पर छापामारी अभियान चलाया था. जहां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया. इनमें फुरकान अंसारी, महबूब अंसारी, फरहान अंसारी, तालिब हुसैन, अरशद अंसारी और अब्दुल हसन शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 18 फर्जी सिमकार्ड, तीन एटीएम, दो चेकबुक, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.गिरफ़्तारी के बाद उक्त अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जामताड़ा‌ जेल भेज दिया गया है. 

मामले के बारे में बताया गया कि ये साइबर अपराधी पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए एपीके फाइल लाभार्थियों को भेजते थे. इसे उनके मोबाइल में इंस्टॉल करने और अलाऊ करने पर उनके मोबाइल का स्क्रीन शेयर कर लेते थे जो कि साइबर अपराधी के पास चला जाता था. इस दौरान इनके द्वारा व्यक्ति के मोबाइल का सारा डाटा साइबर अपराधी को मिल जाता था. यही नहीं गूगल में टाटा कार्ड लिखकर लॉगिन कर और 10 डिजिट का नंबर डालकर वैलिड क्रेडिट कार्ड नंबर के धारक को पता लगाकर उनका कॉल कर झांसा में ले लेते थे‌. जिसके बाद उक्त शख्स से ऑनलाइन पैसे की ठगी करते थे.

 

यह भी पढ़ें शादी में देरी से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, एक ही फंदे से झूलते मिले शव

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज