कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
On
बड़कागांव : केरेडारी थाना क्षेत्र के गरीकला के पास अज्ञात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर शाम की है। मृतक बड़कागांव थाना क्षेत्र के सीकरी गांव रविंद्र कुमार गुप्ता 40 वर्ष पिता जगरनाथ साव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रविंद्र गुप्ता मोटरसाइकिल से गांव- गांव में घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता था।
आज शाम कंडावेर बुध बाजार से कपड़ा बेचकर अपना गांव सीकरी लौट रहा था कि गरी के पास अज्ञात लोगों ने माथे में गोली मार दी। मौके पर ही रविंद्र की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह एवं केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
[URIS id=9499]
Edited By: Samridh Jharkhand
