Hazaribagh News: वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येन्द्र नारायण सिंह का निधन, कांग्रेस में शोक

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया दुःख व्यक्त

Hazaribagh News: वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येन्द्र नारायण सिंह का निधन, कांग्रेस में शोक
स्व. सत्येन्द्र नारायण सिंह (फाइल फोटो)

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, इनके निधन से कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है साथ ही साथ इनके निधन से कांग्रेस की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति तत्काल संभव नही. 

हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआइसीसी) के पूर्व सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व मंत्री स्व: तापेश्वर देव के निजी सचिव रहे सत्येन्द्र नारायण सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजली दी. 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपने शोक संदेश में कहा कि आजीवन कांग्रेसी रहे सत्येन्द्र नारायण सिंह एआईसीसी सदस्य के साथ-साथ एक प्रखर समाजसेवी, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे. इनके निधन से कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है साथ ही साथ इनके निधन से कांग्रेस की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति तत्काल संभव नही. शोक सभा के अंत मे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य तथा सहनशक्ति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.

शोकसभा में वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव प्रदेश सचिव बिनोद सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बेबी देवी, सुनिल अग्रवाल, संजय तिवारी, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, मनिषा टोप्पो, दिलीप कुमार रवि, अनिल भुईंया, मुस्ताक अंसारी, बाबु खान, अर्जुन सिंह, सदरुल होदा, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, सैयद अशरफ अली, बबलू अंसारी, उषा देवी, अमर सिंह यादव, राजू यादव, उदय पाण्डेय, अजय सिंह, अजित सिंह, अधिवक्ता इजहार हुसैन के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बिहार के पत्रकारों को आईना दिखा रहा रांची प्रेस क्लब
धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित