Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने की प्रतिनिधियों की घोषणा

जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है, मेरे प्रतिनिधि उसी भावना से कार्य करेंगे : प्रदीप प्रसाद

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने की प्रतिनिधियों की घोषणा
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद

प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आम जनता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा तीनों प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी जा रही हैं।

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को अपने प्रतिनिधियों की घोषणा की। इस दौरान कटकमसांडी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सुमन कुमार अंगद, सदर प्रखंड के कार्यालय प्रभारी के रूप में बिरजू कुमार रवि तथा कटकमसांडी प्रखंड के कार्यालय प्रभारी के रूप में मिथिलेश राणा को मनोनीत किया गया विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस अवसर पर विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त प्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन प्रतिनिधियों की नियुक्ति का उद्देश्य आम जनता और विधायक कार्यालय के बीच और अधिक सशक्त संवाद एवं संपर्क स्थापित करना है, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके विधायक ने यह भी कहा कि उनके प्रतिनिधि हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी व्यक्ति को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आम जनता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा तीनों प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है, जिससे यह साफ झलकता है कि जनता अपने नवनियुक्त प्रतिनिधियों से बड़ी अपेक्षाएं रखती है।

इस अवसर पर सुमन कुमार अंगद, बिरजू कुमार रवि और मिथिलेश राणा ने विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। तीनों प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि वे विधायक के मार्गदर्शन में पूर्ण समर्पण के साथ काम करेंगे, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और अपने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें Palamu News: गैस के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल