गुमला में कोरोना वायरस की अफवाह में एक की मौत के बाद आज पूर्ण लाॅकडाउन, आवश्यक सेवाएं भी रोकी गयीं

गुमला में कोरोना वायरस की अफवाह में एक की मौत के बाद आज पूर्ण लाॅकडाउन, आवश्यक सेवाएं भी रोकी गयीं

गुमला में कोरोना वायरस तो नहीं फैला लेकिन उसको फैलाने की अफवाह जरूर फैल गयी

गुमला : गुमला जिले में भले ही कोरोना वायरस अबतक नहीं फैला हो लेकिन कोरोना वायरस को फैलाने की अफवाह जरूर फैली हुई है. इस अफवाह की वजह से सिसई में दो अलग-अलग गुटों द्वारा अलग-अलग लड़कों की मंगलवार रात की गयी पिटाई में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवकों को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद राज्य मुख्यालय की नजर सिसई व गुमला जिले पर है और वरीय पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की कमान संभाल ली है. वहीं, जिला प्रशासन ने आज तय किया है कि आज जिले में पूर्ण लाॅकडाउन का पालन किया जाएगा, जिसमें किसी भी व्यक्ति के बाहर दिखने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आज के लाॅकडाउन में आवश्यक सेवाओं जैसे दवा, दूध आदि की दुकान भी बंद रहेंगी.

दरअसल, कल रात सिसई में एक समूह ने पांच युवकों की कोरोना वायरस फैलाने की अफवाह में पिटाई कर दी और इसके बाद एक दूसरे समूह ने एक और व्यक्ति की पिटाई कर दी. बाद में जिस युवक की पिटाई की गयी उसकी रेफरल अस्पताल में मौत हो गयी. गांवों में अफवाह फैली है कि कुछ लोग कुएं में कोरोना वायरस डाल दे रहे हैं या नोट में लगाकर या छींक कर कोराना वायरस फैला रहे है. इसको लेकर लोग कई गांवों में हथियार से लैस होकर रतजगा भी कर रहे हैं. जबकि हकीकत यह हे कि ऐसा है नहीं. इस तरह से कोई व्यक्ति वायरस को फैला कर खुद की जिंदगी को कैसे खतरे में डालेगा यह सोचने वाली बात है. जिला प्रशासन लोगों को इस व्यवस्था बनाए रखने के साथ इस अफवाह को लेकर भी जागरूक कर रहा है.

गुमला के डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान नहीं दें और कोई संशय होने पर जिला कंट्रोल रूप में फोन करें. वहीं, एसपी अंजनी कुमार झा ने कहा है कि लोग सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखें और एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करें. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता व डीआइज साकेत कुमार सिंह ने कहा है कि सिसई में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. गुमला जिले में अफवाह फैलाने वाले दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, कल रात की हिंसक घटना को लेकर 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित