Giridih News : अनुसूचित जाति जागृति संघ की बैठक सम्पन्न, बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प

गावां में अनुसूचित जाति जागृति संघ की बैठक, सामाजिक न्याय पर जोर

Giridih News : अनुसूचित जाति जागृति संघ की बैठक सम्पन्न, बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प

गावां प्रखंड के पटना श्रीरामपुर में अनुसूचित जाति जागृति संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।

गिरिडीह : गावां प्रखंड अंतर्गत पटना पंचायत के ग्राम पटना श्रीरामपुर रविदास टोला में मुखिया प्रतिनिधि राजेन्दर रविदास एंव पंसस सुनील दास के नेतृत्व अनुसूचित जाति जागृति संघ की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति जागृति संघ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश दास,रविदास महासभा प्रखंड अध्यक्ष मोहन रविदास एंव सचिव संजय दास उपस्थित थे। बैठक में ब्लॉक मोड़ पर स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी मूर्ति /स्तुप  का सोंदर्यीयकरण, अगामी 14 जनवरी को पर्वत पुरुष दशरथ मांझी जंयती एवं 1 फरवरी को रविदास जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बाब साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों,जीवन शैली और सामाजिक न्याय के मिशन पर विस्तार चर्चा की गई।

बाबा साहेब ने समाज के शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया है वह आज भी प्रेरणास्रोत है,उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंबेडकर जयंती के पहले ब्लॉक मोड़ पर स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति /स्तुप का सोंदर्यीयकरण,सभी पंचायतो में कमिटी गठन करने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक में अनुसूचित जाति जागृति संघ के प्रखंड कमिटी सदस संजय पासवान,सुधीर भुइयां,बासो रविदास,गोवर्धन दास, चांदो दास,उमेश दास, खीरू दास,राजेश दास,इंदर दास, लूटन दास,दामोदर दास , डोमी दास,लक्ष्मी देवी,सुषमा देवी, कजरी देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत