आड्रे हाउस में किया गया पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन
On
रांची: राजधानी स्थित आड्रे हाउस की गैलरी में शनिवार को पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कुछ दिनों पूर्व नेतरहाट में हुए प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर में चित्रकारों द्वारा बनाई गयी पेंटिंग को प्रदर्शनी में लगाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एवं पेंटिंग से संग्रहित कॉफ़ी टेबल बुक ‘ट्राइबल एंड फोक पेंटिंग ऑफ इंडिया’ का विमोचन झारखंड के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची के तत्वाधान में किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड वासियों में नेचुरल टैलेंट है। संगीत और खेल के अलावा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी यह नेचुरल टैलेंट झलकता है। उन्हें बस अपने कला कौशल के विकास के लिए उचित प्लेटफार्म भर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार भी इस दिशा में सुविचारित नीति बनाने की प्रक्रिया में है। इससे राज्य के कलात्मक विकास का नया आयाम जुड़ेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी के अलावा कल्याण सचिव हिमानी पांडेय, डॉ रामदयाल मुंडा शोध संस्थान के निदेशक डॉ रणेंद्र कुमार समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Koderma News: भारत विकास परिषद ने सी.डी. गर्ल्स स्कूल में मनाया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



