जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 225 खिलाड़ियों की धमाकेदार भागीदारी

एसडीओ संदीप अनुराग टोप्पो ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 225 खिलाड़ियों की धमाकेदार भागीदारी

पश्चिमी सिंहभूम में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तहत दो दिवसीय 5वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 225 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और यह कार्यक्रम 16 नवंबर तक जारी रहेगा।

पश्चिमी सिंहभूम: स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में दो दिवसीय 5वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार को संत जेवियर वेलफेयर सेंटर के कम्युनिटी हॉल में हुई। मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोप्पो, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टूटी तथा जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, जिला बार एसोसिएशन के सचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, वेलफेयर सेंटर के डायरेक्टर एवं जेवियर बॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य फादर यूजिन एक्का सहित कई लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 225 बालक–बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता संचालन में सेंसई निरंजन कुमार दास, राजा घोष, रवि मछुवा, अंशु विश्वकर्मा, साहिल पासवान, स्नेहा सिंह सहित अन्य जजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह प्रतियोगिता 16 नवंबर को दूसरे दिन भी जारी रहेगी।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
हिमंता बनाम हेमंत, बदले की भावना या विस्तार की राजनीति
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️