डीएलएसए समाज के सभी वर्गों को प्रदान करता है नि:शुल्क विधिक सहायता: राजीव कुमार सिंह

पीएलवी के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का आज तीसरा दिन

डीएलएसए समाज के सभी वर्गों को प्रदान करता है नि:शुल्क विधिक सहायता: राजीव कुमार सिंह
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते प्राधिकार सचिव राजीव कुमार सिंह.

पैरा लीगल वोलंटियर्स के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 की विस्तृत जानकारी प्रदान की

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में नवचयनित पैरा लीगल वोलंटियर्स के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 की विस्तृत जानकारी प्रदान की

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 को एससी-एसटी एक्ट के नाम से भी जाना जाता है. यह अधिनियम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के ख़िलाफ़ किए गए अपराधों से निपटने के लिए बनाया गया है. इस अधिनियम के तहत, ऐसे अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाता है और पीड़ितों को राहत और पुनर्वास भी दिया जाता है. 

अधिवक्ता ऋचा सिन्हा ने उन्हें संविधान में निहित लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी तथा भारतीय परंपरा के अनुरूप पारिवारिक संबंधों और मूल्यों पर विस्तार से बताया. अधिवक्ता पूजा चौरसिया ने प्राधिकार के माध्यम से मध्यस्थता के लाभ और दोनो पक्षों में आपसी सहमति से मामले के निष्पादन से सामाजिक सौहार्द और सुव्यवस्था बने रहने की फायदे बताए.
इस अवसर पर प्राधिकार के सहायक अमित कुमार, अभिषेक कुमार, पीएलवी संजय कुमार निषाद, अरूण कुमार विश्वकर्मा, उदय शंकर प्रसाद और सुमन गोप भी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक