विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं कांग्रेसी: रमा खलखो

विस चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस भवन में बैठक

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं कांग्रेसी: रमा खलखो
बैठक को संबोधित करतीं रमा खलखो.

रमा खलखो ने विधानसभावार जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों से संगठन की मजबूती को लेकर जानकारियां ली, साथ ही सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक की सभी कमिटियों को मजबूत कर लेना है.

चाईबासा: सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में विस चुनाव की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. उक्त बैठक में प०सिंहभूम जिला की पर्यवेक्षक रमा खलखो उपस्थित थी. उन्होंने विधानसभावार जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों से संगठन की मजबूती को लेकर जानकारियां ली, साथ ही सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक की सभी कमिटियों को मजबूत कर लेना है. बीजेपी को निशाने पर लेते हुए रमा खलखो ने कहा कि झारखंड में बीजेपी के लोग इंडिया गठबंधन से काफी डरी और घबराई हुई है. यही वजह है कि आज बीजेपी के लोग कभी केंद्रीय मंत्री तो कभी असम के मुख्यमंत्री को बार - बार झारखंड भेजने पर मजबूर होना पड़ रहा है पर झारखंड में बीजेपी का कोई भी हथकंडा चलने वाला नहीं है. अब पूरे झारखंड में बीजेपी की असलियत बेनकाब हो चुकी है. झारखंड की जनता में ठानी है. झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी इस पर कोई शक नहीं है.

प०सिंहभूम जिला में सीट शेयरिंग पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान जगन्नाथपुर सीट कांग्रेस का अपना सीट है और मनोहरपुर पर तो स्वतः दावा बनता है. पर एक और सीट कौन सा होगा बैठक कर मजबूती के साथ रखा जाएगा. इस अवसर पर जिला के रहने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी जिला पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित श्रीमती खलखो के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनताओं की भावनाओं से अवगत कराते हुए अपनी बातें, मजबूती के साथ दोहराते हुए रखी कि इस बार कांग्रेस पार्टी को कम से कम तीन सीटों पर मौका निश्चित रूप से अवश्य मिलनी चाहिए. इसके लिए जिला कांग्रेस कमिटी पूरे जिले में मजबूती के साथ तैयारी कर चुकी है और जीत के प्रति निश्चितता और भरोसा दिलाते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र से जीत शत प्रतिशत सुनिश्चित है. विधायक सोनाराम सिंकु , प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया आदि ने बैठक को संबोधित किया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर