Chaibasa News: ग्रामीणों ने शुरू किया सेंदरा अभियान, PLFI आया सकते में

संगठन प्रमुख मार्टिन ने पत्र जारी कर दी सफाई 

Chaibasa News: ग्रामीणों ने शुरू किया सेंदरा अभियान, PLFI आया सकते में
फाइल फोटो

पीएलएफआई के आतंक से तंग आकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है. अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. एरिया कमांडर मेटा टाइगर भी इसमें शामिल है.

चाईबासा: चाईबासा में 100 गांव के ग्रामीणों ने सेंदरा अभियान शुरू कर दिया है. नक्सली संगठन पीएलएफआई के आतंक से तंग आकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है. अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. एरिया कमांडर मेटा टाइगर भी इसमें शामिल है. पीएलएफआई भी ग्रामीणों के इस निर्णय से सकते में आ गया है. जिन उग्रवादियों को संगठन पहले अपना सदस्य मानता था, उनकी मौत के बाद अब उन्हें चोर गिरोह का हिस्सा बता रहा है. संगठन के प्रमुख मार्टिन जी ने एक पत्र जारी कर सफाई दी है. पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों ने चाईबासा में आतंक फैलाया, वे पीएलएफआई से जुड़े नहीं थे. पत्र में मार्टिन ने लिखा है कि मेटा टाइगर नाम का कोई व्यक्ति संगठन में शामिल नहीं हुआ है. यह जरूर किसी चोर गिरोह का काम है, जो पीएलएफआई को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.

बता दें कि कुछ दिन पूर्व पीएलएफआई ने चाईबासा में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ हथियार उठा लिए. अब हालात ऐसे हैं कि पीएलएफआई खुद डर में जी रहा है. पत्र में मार्टिन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस मामले की सच्चाई सामने लाने में मदद करें और पुलिस भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव