Chaibasa News: धरती आबा बिरसा मुंडा को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. प्रदीप बलमुचू ने बिरसा के साहस और नेतृत्व को किया याद

Chaibasa News: धरती आबा बिरसा मुंडा को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा के कांग्रेस भवन में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और वंचितों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

पश्चिमी सिंहभूम: धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रेरणादायी जीवनगाथा को याद करते हुए कहा कि अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ बिरसा मुंडा के संघर्ष से आज भी समाज को दिशा मिलती है।

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि जिस साहस और प्रतिबद्धता के साथ वीर बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था, वह पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपनी शक्ति और नेतृत्व से अंग्रेजों को चुनौती देकर यह साबित किया कि अत्याचार के खिलाफ संगठित संघर्ष हमेशा सफल होता है।

सभा में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि वे बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए आदिवासी, दलित और वंचित वर्गों के हितों के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, शिक्षा विभाग जिला चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, जदोराय मुंडरी, सीताराम गोप, सोनाराम कोड़ाह, सिकुर गोप, राहुल पुरती, संजय हेम्ब्रम, मंडल अध्यक्ष गोरा सिंह पुरती, वरीय कांग्रेसी राम सिंह सावैयां, डॉ. क्रांति प्रकाश, संतोष सिन्हा, विजय सिंह तुबिद, सुशील दास, जॉन तामसोय और साहू मारला सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें बोकारो इस्पात संयंत्र का कमाल, ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता में जीते 5 पुरस्कार

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
हिमंता बनाम हेमंत, बदले की भावना या विस्तार की राजनीति
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️