नीतीश से मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगे प्रशांत किशोर, कल पटना में रणनीति का एलान

नीतीश से मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगे प्रशांत किशोर, कल पटना में रणनीति का एलान

 

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार जैसे कद्दावर नेताओं के राजनीतिक रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर अपने गृह प्रदेश बिहार में नयी किस्म की राजनीति की बुनियाद रखने की कोशिश करेंगे. हाल ही में बेआबरू कर जदयू से निकाले गए प्रशांत किशोर इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के खिलाफ नयी राजनीतिक गोलबंदी तैयार करते दिखेंगे. इसका खुलासा वे मंगलवार को पटना में करेंगे.

एनबीटी आॅनलाइन से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वे राजनीति से दूर होने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उनकी राजनीतिक सक्रियता बढने जा रही है. प्रशांत किशोर 11 फरवरी को ही पटना में अपनी रणनीति का एलान करने वाले थे. लेकिन, उसी दिन दिल्ली चुनाव परिणाम आना था लिहाजा वे दिल्ली आ गए. प्रशांत किशोर ने अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली चुनाव में काम किया था.

प्रशांत किशोर की संस्था आइ पैक यानी इंडियन पाॅलिटिकल एक्शन कमेटी ने जदयू के लिए काम करते हुए बिहार के लाखों ऐसे युवाओं का डेटाबेस तैयार किया है जो सक्रिय राजनीति में आना चाहते हैं. इन युवाओं की चाहत को अब प्रशांत किशोर परवान देने की कोशिश करते दिखेंगे. चुनाव का प्रबंधन व रणनीति अलग चीज होती है और सीधे राजनीति करना उससे कहीं अधिक कठिन होता है. ऐसे में नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव जैसे मंझे हुए नेताओं के सामने प्रशांत किशोर अपना राजनीतिक अस्तित्व कैसे तैयार करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें: फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित