जदयू ने प्रशांत किशोर व पवन वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया

जदयू ने प्रशांत किशोर व पवन वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया

पटना : बिहार के सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड ने आज अपने दो नेताओं प्रशांत किशोर व पवन वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया. उनके निष्कासन का बयान पार्टी के प्रधान महसचिव केसी त्यागी ने जारी किया. मालूम हो कि 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सत्ता में पुनर्वापसी के यही दोनों सूत्रधार थे.

भाजपा से अलग होने व 2014 के लोकसभा चुनाव में करारी हार झेलने व जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद उनके द्वारा अलग खेमेबाजी किए जाने से परेशान चल रहे नीतीश कुमार की पवन वर्मा ने ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात करवायी थी. जिसके बाद नीतीश कुमार की अगुवाई में बने जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन के चुनाव प्रबंधन की कमान प्रशांत किशोर ने संभाली और शानदार जीत के साथ नीतीश कुमार को सत्ता में वापस आने का मौका मिला. प्रशांत किशोर ने जदयू के इस फैसले के बाद आज फिर एक बार ट्वीट किया है और नीतीश कुमार को इस बात के लिए शुभकामना दी कि वे फिर से मुख्यमंत्री के पद पर वापसी करें और ईश्वर उन्हें आशीर्वाद दें.

यह भी पढ़ें: खान सर की कोचिंग पर हमले के पीछे कौन? पुलिस ने तीन को दबोचा, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

इससे पहले कल नीतीश कुमार की अगुवाई में हुई जदयू की बैठक में प्रशांत किशोर को नहीं बुलाया गया था. बैठक के बाद नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर व पवन वर्मा का नाम लिए बिना उनके रवैये पर नाराजगी जतायी थी. ये दोनों नेता नागरिकता संशोधन कानून पर जदयू के स्टैंड से असहमति जताते हुए इसका विरोध कर रहे थे. नीतीश कुमार ने यहां तक कहा था कि प्रशांत किशोर को उन्होंने अमित शाह के कहने पर जदयू में शामिल किया था.

यह भी पढ़ें: फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

इस प्रशांत किशोर ने कल ट्वीट कर नीतीश पर झूठ बोलने का आरेाप लगाया था और कहा था कि आप अपने रंग में मुझे रंगने की कोशिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने यह भी कहा था कि क्या आप में इतना साहस है कि शाह के भेजे हुए आदमी को खारिज कर सकें.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल