बंगाल चुनाव : जेपी नड्डा ने परिवर्तन यात्रा को किया रवाना, किसानों पर फोकस किया चुनाव अभियान

बंगाल चुनाव : जेपी नड्डा ने परिवर्तन यात्रा को किया रवाना, किसानों पर फोकस किया चुनाव अभियान

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए राज्य के नवद्वीप से शनिवार, छह अप्रैल 2021 को पार्टी की परिवर्तन यात्रा को पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने शाहपुर में कृषक सुरक्षा सह भोज कार्यक्रम को संबोधित किया। नड्डा ने किसानों के साथ आज खाना भी खाया।

यह भी पढ़ें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल


मालदा से बंगाल की अपनी आज की राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले जेपी नड्डा ने वहां एक रोड शो भी किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसानों के जीवन को सुगम और सुखमय बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, पर ममता दीदी अपने अहंकार और जिद में किसानों तक लाभ नहीं पहुंचने दे रही हैं।


जेपी नड्डा ने कहा कि बंगला की जनता के स्वास्थ्य की चिंता मोदी ने की थी। अब ममता जाएंगी रास्ते का रोड़ा खत्म होगा और मोदी जी का आयुष्मान भारत बंगाल की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मां, माटी, मानुष के नाम पर आयी सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया। यहां आया क्या तानाशाही। प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार का इंस्टीट्यूशनाइजेशन हुआ। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के कारण बंगाल के किसानों को केंद्र की योजना का लाभ नहीं मिला है।


नड्डा नवद्वीप में श्री श्री गौरांग जन्मस्थान आश्रम भी गए और मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। जेपी नड्डा मालदा के सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ सबट्रापिकल हर्टिकल्चर भी गए और वहां के कृषि अनुसंधान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह आइसीआर का सेंटर है और उन्होंने यहां समेकित खेती के विकास की योजना को देखा। उन्होंने कहा कि पहले यह संस्थान आम के लिए रिसर्च के लिए जाना जाता था, लेकिन अब इसमें संपूर्ण खेती के लिए व्यवस्था की गयी है और केंद्र का इसको सहयोग मिलेगा।

किसान आंदोलन के बाद पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा जा रही है। ऐसे में वह खुद को किसान हितैषी के रूप में पेश कर रही है और भाजपा को कृषि व किसान के मुद्दे पर घेर भी रही है।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति