बाबूलाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल दंगा पीड़ितों से करेगा मुलाकात

बाबूलाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल दंगा पीड़ितों से करेगा मुलाकात

रांची: राजधानी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा कहा कि रविवार को 11 बजे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा का दौरा करेंगे। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लोहरदगा में दंगा पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात किया जाएगा। प्रदीप ने कहा कि राज्य सरकार आजतक दंगा पीड़ित परिजनों की सुध तक नहीं ली।

इसके अलावे उन्होंने बताया कि पार्टी इन इस सम्बन्ध में राजभवन के समक्ष मौन धारण कर राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमे प्रत्येक पीड़ित परिवार को दस-दस लाख रूपए की मुआवजे की मांग की गयीउन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल उनकी परिस्थितियों अवगत होगाइस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री एवं सांसद सुनील सिंह, महामंत्री एवम विधायक अनंत ओझा, सांसद सुदर्शन भगत, एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव, पूर्व विधायक अशोक भगत, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल हैं।

जानकारी हो कि माह भर पहले 23 जनवरी को लोहरदगा में सीएए के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान जुलुस पर पथराव, आगजनी एवं दुकानों में हुई लूटपाट के कारण भगदड़ मच गयी थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये थे। इनमें से इलाज के दौरान घायल नीरज राम प्रजापति की रिम्स में मृत्यु हो गयी थी। इसके अलावे लोहरदगा में लम्बे समय तक कर्फ्यू लगा रहा।

 

यह भी पढ़ें: रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी