पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू में दिखा कांग्रेस को अपना भविष्य, सोनिया ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू में दिखा कांग्रेस को अपना भविष्य, सोनिया ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

नयी दिल्ली : पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही राजनीतिक जोर-आजमाईश में सिद्धू फिलहाल कैप्टन पर भारी पड़ गए हैं। कैप्टन खेमे की असंतुष्टि के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को रविवार की रात पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

अपनी नियुक्ति से उत्साहित सिद्धू ने पटियाला में गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका और उसके बाद वे अपने आवास पर पहुंचे। हालांकि सत्ता संतुलन के लिए हाइकमान ने पंजाब कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट

कांग्रेस ने संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के नाम इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गयी है।

यह भी पढ़ें रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम

माना जाता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से नवजोत सिंह सिद्धू की नजदीकी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की संभावनाओं को मजबूत किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते सप्ताह आम आदमी पार्टी द्वारा खुद के नजरिए की तारीफ किए जाने की बात ट्वीट कर कही थी। माना जाता है कि सिद्धू ने ऐसा करके यह संकेत दिया था कि अगर कांग्रेस में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला तो वे आम आदमी पार्टी में जा सकते हैं।

सिद्धू की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की संभावनाओं के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि हाईकमान का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा। हालांकि अब कैप्टन के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब कांग्रेस में अपनी कमजोर स्थिति को कैप्टन स्वीकार करते हैं या फिर नयी पार्टी गठन की ओर कदम बढाते हैं।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति