विपक्ष पर रघुवर का वार, कहा चोर है महागठबंधन

विपक्ष पर रघुवर का वार, कहा चोर है महागठबंधन

-निर्दलीय को सीएम बनाकर कांग्रेस-जेएमएम ने करोड़ों लूटा
स्टेट ब्यूरो: सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के पोड़ाहाल जंगल के अति नक्‍सल प्रभावित कराईकेला व लोढ़ाई में बीजेपी प्रत्‍याशी लक्ष्‍मण गिलुवा के पक्ष में वोट मांगते हुये बुधवार को सीएम रघुवर दास ने दो चुनावी सभा को संबोधित किया। महागठबंधन को चोर की उपाधि से नवाजते हुये उन्होंने कहा कि एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस व झामुमों ने करोड़ो रुपये का घोटाला किया। उन्होंने कांग्रेस के प्रचार को दुष्प्रचार व भ्रामक बताते हुये दावा किया कि उनके साढ़े 4 साल के कार्यकाल में 43 हजार आदिवासियों को वन पट्टा दिया गया है, जबकि 61 हजार आदिवासियों को जमीन का मालिक बनाया है।
सीएम ने कहा कि चुनाव में हार के डर के कांग्रेस व झामुमो जमीन छिनने का अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि चाईबासा के एक निर्दलीय विधायक को सीएम बनाकर इन्होंने न सिर्फ गरीबों, आदिवासियों का पैसा लूटा, बल्कि प्रदेश पर घोटालों का कलंक लगाया। दास ने कहा कि आपका एक-एक वोट देश की दशा व दिशा तय करेगा। ऐसे में मजबूत नेतृत्व का चयन करते देश की सुरक्षा व समृद्धि के लिए पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। मंच से मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद जनता से पूछा कि कांग्रेस ने इतने साल देश पर शासन किया, लेकिन बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, घोटाले, वंशवाद को छोड़कर कुछ नही दिया। जनता से आहवान किया कि इन्हें इस बार सबका सिखाना है, आपको इन्हें बैलेट से करारा जवाब देना है।
सीएम ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस वाले नहीं चाहते कि गांव का विकास हो, आदिवासी समाज शिक्षित हो, आदिवासी गांवों में बिजली आए, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। क्योंकि इन्हें डर लगता है कि आदिवासी समाज अगर पढ़-लिख लेगा तो इनकी पोल खुल जाएगी। आरोप लगाया कि कांग्रेस व जेएमएम के कारण ही गरीबों को कच्चे मकान में रहने को मजबूर किया गया, लेकिन हमारी सरकार गरीबों को पक्का मकान दे रही है, घर में शौचालय बनवाया है, हर घर तक बिजली पहुंचाई है, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत