विपक्षी एकता की राह पर मुख्यमंत्री नीतीश का एक और कदम, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी से मिले

विपक्षी एकता की राह पर मुख्यमंत्री नीतीश का एक और कदम, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी से मिले

नई दिल्ली: देश में प्रधानमंत्री का चुनाव 2024 में होना है लेकिन सियासत अभी से ही गरमाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राजधानी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। सीएम नीतीश दिल्ली दौरे में विपक्षी एकता बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से मुलाकात की। वहीं, मंगलवार को वे सीपीआई नेता सीताराम येचुरी से मिले।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीताराम येचुरी से मिलने लिफ्ट पार्टी के कार्यालय पहुंचे।‌ इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम साथ हैं, इसलिए उनसे मुलाकात करने यहां आए हैं। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश ने यह कहा था कि देश में वामदलों और कांग्रेस से अलग गठबंधन का कोई मतलब ही नहीं है। सीताराम येचुरी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि हम अभिनंदन करते हैं कि नीतीश कुमार पुनः इस दफ्तर में आए। विपक्षी दलों को साथ लाकर देश और संविधान को बचाना है।

बता दें कि जेडीयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अगले ही दिन सीएम नीतीश कुमार देश में मोदी सरकार के विरुद्ध विपक्षी दलों को एक साथ करने की अभियान पर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जदयू ने उन्हें देश में विपक्षी दलों को एक साथ करने के लिए अधिकृत किया है। दिल्ली हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों को कहा कि प्रधानमंत्री बनने की मेरी कोई चाहत नहीं है। मैं विपक्षी दलों को एकजुट करने का कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की साजिश चल रही है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव