आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, केजरीवाल की भाजपा को खुली चुनौती

आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, केजरीवाल की भाजपा को खुली चुनौती

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गयी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस-वार्ता का आयोजन किया, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती भी दे दी।

यह भी पढ़ें: इतिहास नहीं, जनता को जवाब चाहिए; भाजपा के 12 साल का हिसाब चाहिए: विजय शंकर नायक

उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने सीएम के उम्मीदवार को कल एक बजे तक घोषित कर दें, वे उससे बहस करने के लिए तैयार हैं। बल्कि, वे किसी भी पार्टी से बहस करने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में दिल्ली के मूलभूत ढांचों को सुधारने में बिताया। और अगले पांच सालों में दिल्ली को विकसित देशों के शहरों की पंक्ति में खड़ा करना है।

मंगलवार को जारी घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी ने कुल 28 वादें किये हैं। जिनमें दिल्ली में 24 घंटे बाजार, युवाओं को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा जैसी कई महत्वपूर्ण वादें शामिल है।

इस दौरान सीएम केजरीवाल अमित शाह और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह का कहना है की आप मुझे वोट दें, मैं सीएम तय करूँगा। जबकि आप का वोट सीधे केजरीवाल को आएगा। लेकिन बीजेपी को दिया वोट बेकार चला जायेगा। ये जनता का अधिकार है कि वह किस उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित