क्षतिपूर्ति अवकाश के साथ मिलेगा 13 माह का वेतन
On
रांची: राज्य में पुलिस विभाग के कर्मियों को 21 दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश देने के लिए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग से सिफारिश की है। मुख्यालय के डीजी पीआर के नायडू ने प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास भेज दिया है।
प्रस्ताव में यह जानकारी दी गयी कि पुलिस इंस्पेक्टर से चतुर्थवर्गीय पुलिसकर्मी को कठिन सेवा के एवज में साल में एक महीने का अतिरिक्त वेतन भुगतान की स्वीकृति सरकार ने पूर्व में प्रदान की थी। मगर इस सुविधा का उपयोग करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों को और कर्मियों को पहले से दिए गये क्षतिपूर्ति अवकाश को समाप्त कर दिया गया था। जिसके बाद से ही झारखंड पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से इस सुविधा को फिर से लागू करने के लिए पुलिस मुख्यालय में अनुरोध किया गया था। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



