रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर की भाजपा की वर्चुअल रैली में चीन पर क्या बोले?

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर की भाजपा की वर्चुअल रैली में चीन पर क्या बोले?

नयी दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज ने आज जम्मू कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया. इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि भारत-चीन के बीच जो भी विवाद पैदा हुआ है, उस पर इस समय सैन्य स्तर की वार्ता जारी है. उन्होंने कहा कि चीन ने भी यह इच्छा व्यक्त की है कि बातचीत के द्वारा इसका समाधान निकाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश भी यही है कि सैन्य व डिप्लोमेटिक स्तर पर बातचीत के द्वारा इसका हल निकाला जाए.


रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान आक्यूपाइड जम्मू कश्मीर से जो लोग आये हैं उन्हें जो सुविधा 70 साल पहले मिल जाना चाहिए था, उन्हें अब जाकर मिला है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कश्मीर में सीना ठोक कर कह सकते हैं कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम, महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि लोग यह कहते थे कि भाजपा हमेशा 370 व 35ए हटाने की बात करती है, लेकिन ऐसा यह केवल वोट प्राप्त करने के लिए करती है. लेकिन आपने देशा कि जब हम जनसंघ के रूप में काम कर रहे थे तो जो हमने उस समय कहा उसे अवसर मिलते ही संसद में पूर्ण बहुमत मिलते ही हमने उस काम को पूर्ण कर दिया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी ने कहा है कि दर्द की रात गयी, गम का खजाना भी गया, मोदी तेरी हिम्मत से ये दाग पुराना भी गया. उन्होंने कहा कि 1984 में हमें केवल दो सीटें मिली थीं तो राजनीतिक विश्लेषकों ने यह कहना आरंभ कर दिया था कि भाजपा समाप्त हो जाएगी. लेकिन, हमारे नेता ने इसे यहां तक पहुंचाया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला