पश्चिम बंगाल चुनाव : जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे मुकुल व शुभेंदु, दिलीप घोष बोले ममता के विसर्जन का समय आ गया
कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय व शुभेंदु अधिकारी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। इससे पहले नड्डा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पहुंचे थे।
दिल्ली: शुवेंदु अधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के आवास पहुंचे। https://t.co/U1wyJKCyxS pic.twitter.com/uCRNt3wGAn— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2021
पश्मिच बंगाल व असम के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ इस बैठक में पार्टी कोई अहम निर्णय लेगी और चुनाव की रणनीति तय करेगी।
उधर, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी के राजनीतिक विसर्जन का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं है। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।
राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं हैं। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं: नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट पर दिलीप घोष, पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष pic.twitter.com/kn9qrf8kNW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2021
दिलीप घोष ने कहा कि हमने पहले दो चरणों का उम्मीदवार तय कर लिया है और अगले चरण के उम्मीदवारों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ममता बनर्जी का विसर्जन करने को तैयार है।
We have decided on candidates for the first two phases of the election. We will be discussing candidates for the next three phases. People are ready for her (Mamata Banerjee) ‘visarjan’: West Bengal BJP chief Dilip Ghosh pic.twitter.com/XKwY2ftpPP
— ANI (@ANI) March 13, 2021

