तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनाए गए, कल लेंगे शपथ
देहरादून : तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। तीरथ सिंह रावत गुरुवार, 11 मार्च 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आज विधायक दल की बैठक हुए जिसमें उन्हें नेता चुना गया।
तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। pic.twitter.com/De36eCODJ5— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2021
तीरथ सिंह रावत पूर्व में तीन सालों तक उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में पौड़ी गढवाल से सांसद हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव लड़ना होगा।
तीरथ सिंह रावत मूलतः संगठन के आदमी माने जाते हैं और पार्टी के प्रमुख नेताओं के बीच की प्रतिद्वंद्विता से हमेशा दूर रहे हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं और हरियाणा इकाई के प्रभारी भी।
खुद के मुख्यमंत्री चुने जाने पर तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया और कहा कि कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी।
I thank PM, HM & party chief who trusted me, a mere party worker who comes from a small village. I’d never imagined that I’d reach here. We’ll make all efforts to meet people’s expectations & take forward work done in last 4 yrs: Newly appointed Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat pic.twitter.com/kxdRtYtfpN
— ANI (@ANI) March 10, 2021
उत्तराखंड के सीएम पद की दौर में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल थेा। निशंक पहले भी उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। पार्टी ने नए चेहरे को आगे करने की रणनीति पर ही आखिर में काम किया।

