हैदराबाद रेप-मर्डर मामले में इनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाया सवाल तो भाजपा बोली बिल्कुल सही

हैदराबाद रेप-मर्डर मामले में इनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाया सवाल तो भाजपा बोली बिल्कुल सही

 

नयी दिल्ली/हैदराबाद : आज सुबह मीडिया में जैसे ही हैदराबाद की डाॅक्टर के रेप-मर्डर मामले के दोषियों के इनकाउंटर की खबर आयी तो लोग आश्चर्यचकित रह गए. तेलंगाना पुलिस ने बताया कि वह चारो आरोपियों को लेकर वारदात स्थल पर गयी थी, जहां घटना कैसे घटी इसकी पड़ताल वैसी अपराधियों से वैसी ही हरकत करवा कर की जानी थी, लेकिन वे वहां से भागने की कोशिश करने लगे और ऐसे में हमने उनका इनकाउंटर कर दिया. इस घटना पर पीड़ित परिवार सहित कई अन्य तबकों ने प्रसन्नता जतायी, लेकिन बाद में इस पर सवाल पूछे जाने लगे. सोशल मीडिया पर आज इसी मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है.

वहीं, सीनियर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि वे यह नहीं जानते कि इस मामले में तथ्य क्या हैं, लेकिन एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में अवश्य ही इस मामले की जांच होनी चाहिए कि वे भागने की कोशिश कर रहे थे और यह वास्तविक इनकाउंटर है या कुछ और.

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

उधर, कांग्रेस के सांसद हुसैन दलवाई ने संसद परिसर में इस इनकाउंटर पर बयान देते हुए इसे गलत बताया और कहा कि इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पुलिस अपने हाथ में कानून ले रही है और इसका मजाक नहीं बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं इसलिए इसे सही नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि कुछ लोग लिंचिंग का भी समर्थन करते हैं.

भाजपा सांसद लाॅकेट चटर्जी ने कहा कि ऐसे इनकाउंटर को कानूनी वैधता दी जानी चाहिए. उन्होंने इनकाउंटर का समर्थन करते हुए कहा कि जब मैंने सुबह यह खबर पढी तो मुझे अच्छा लगा कि हमारे देश में ऐसा कदम उठाया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य मामलों में दोषी को फांसी दे देनी चाहिए या सप्ताह-पंद्रह दिन में मार गिराना चाहिए. उन्होंने इसके लिए हैदराबाद पुलिस को बधाई दी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान