रामविलास पासवान का पटना में हुआ दाह संस्कार, पुत्र चिराग ने दी मुखाग्नि

रामविलास पासवान का पटना में हुआ दाह संस्कार, पुत्र चिराग ने दी मुखाग्नि

पटना : केंद्रीय मंत्री और दिग्गज समाजवादी नेता रामविलास पासवान का शनिवार को पटना में दीघा घाट पर दाह संस्कार किया गया. 74 वर्षीय दिवंगत पासवान को पुत्र चिराग पासवान ने मुखाग्नि दी. रामविलास पासवान का अंतिम दर्शन करने के लिए खगड़िया जिले के पैतृक गांव से उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी भी पहुंचीं थीं.

Read More.. 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद

पटना स्थित आवास से उनकी शवयात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बहुत सारे लोग भावुक नजर आ रहे थे. रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई महत्वपूर्ण हस्ती रहे.

Read More.. राजनीति में नई मिसाल बनें निशांत, क्या कोई नेता पुत्र सीख लेगा ?

अंतिम यात्रा के दौरान पुत्र चिराग ने पिता को कंधा दिया तो वह सबके लिए भावुक कर देने वाला क्षण था. रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में जदयू नेता आरसीपी सिंह, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व डीजीपी व जदयू नेता गुप्तेश्वर पांडेय सहित कई लोग शामिल हुए. रामविलास पासवान के समर्थक बड़ी संख्या में हाजीपुर से भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे.


शुक्रवार की शाम दिल्ली से रामविलास पासवान का शव लाया गया था. लंबी बीमारी के बाद आठ अक्तूबर की शाम दिल्ली के एक अस्पताल में रामविलास पासवान का निधन हो गया था. पासवान बिहार के प्रमुख नेताओं में सबसे वरिष्ठ थे और पांच दशक का उनका लंबा राजनैतिक जीवन रहा.

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement