पंजाब : लुधियाना के कोर्ट परिसर में धमाका, 2 व्यक्ति की मौत, कई घायल
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर में धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इस घटना के घायलों को अस्पताल में इलाज में भर्ती कराया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लुधियाना के जिला न्यायालय में हुए विस्फोट में घायल लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की है।
पंजाब: लुधियाना ज़िला न्यायालय परिसर में धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। https://t.co/GMCl4mC0Co pic.twitter.com/GpvrTwru8q— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2021
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब सीमाई प्रदेश है और इस तरह का विस्फोट होता है तो राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ पंजाब की एजेंसियां जांच के लिए आगे आएंगी।
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है और कहा है कि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। विस्फोट की जांच चल रही है।
ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। विस्फोट की जांच चल रही है: लुधियाना की ज़िला अदालत में हुए ब्लास्ट पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा pic.twitter.com/Ud9PyvLu4t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2021
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना के संबंध में बताया, यह दोपहर लगभग 12.15 बजे की घटना है, लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर पब्लिक टॉयलेट में धमाके की आवाज आयी। प्राथमिक जांच में इसके कारण का पता नहीं चल सका है, एक संदिग्ध व्यक्ति का शव वहां मिला है, उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
ये दोपहर लगभग 12:15 बजे की घटना है, लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर पब्लिक टॉयलेट में धमाके की आवाज आई। प्राथमिक जांच में इसके कारण का पता नहीं चल सका है, एक संदिग्ध व्यक्ति का शव वहां मिला है, उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है: लुधियाना के पुलिस कमिश्नर pic.twitter.com/FnyGQOYNUf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2021
उन्होंने कहा कि जो चार लोग घायल हैं वो खतरे से बाहर हैं। बम डिस्पोजल टीम आ चुकी है और एनएसजी की टीम दिल्ली से चल चुकी है।

