डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारी पूरी, अमित शाह ने खुद लिया जायजा

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारी पूरी, अमित शाह ने खुद लिया जायजा

नयी दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल से दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं. वे पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे, फिर वहां से दोपहर बाद आगरा के लिए रवाना होंगे और अगले दिन यानी 25 फरवरी को उनका दिल्ली में कार्यक्रम होगा. उस दिन वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. अहमदाबाद व आगरा में आज डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारी पूरी हो गयी. कल वे अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब सवा लाख लोग शामिल होंगे. मोटेरा नवनिर्मित स्टेडियम है और यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है

trump
ट्रंप की यात्रा कितनी अहमियत रखती है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गृहमंत्री अमित शाह आज खुद मोटेरा स्टेडियम पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. मोटेरा स्टेडियम में 25 बेड का एक अस्थायी अस्पताल बनाया गया है.


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप साबरमती आश्रम भी जाएंगे और बापू को श्रद्धांजलि देंगे. उस जगह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. वहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. अहमदाबाद में कल ट्रंप की यात्रा को देखते हुए कम से कम तीन एयरलाइन कंपनियों विस्तारा, इंडिगो एवं स्पाइस जेट ने सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है वे जल्दी एयरपोर्ट पर पहुंचें.


आज ट्रंप के आगमन के लेकर फाइनल रिहलसल भी किया गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान