मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर ने गृहमंत्री देशमुख पर लगाया 100 करोड़ वसूली का आरोप, पवार बोले – आरोप गंभीर
मुंबई/नयी दिल्ली : महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद राज्य में हंगामा मच गया है। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री चाहते थे कि पुलिस अधिकारी होटल व बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करे। परमबीर सिंह ने मेल से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र भेज कर यह शिकायत की है और उसमें गंभीर आरोप लगाए हैं।

परमबीर सिंह ने कहा शनिवार को अपने आरोप में कहा है कि अनिल देशमुख ने पूर्व असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर सचिन वाजे को हर महीने अवैध रैकेट व बार से 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था।
मालूम हो कि परमबीर सिंह का हाल में वाजे की गिरफ्तारी के बाद कम महत्वपूर्ण विभाग होमगार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया है। वाजे की गिरफ्तारी मुकेश अंबानी के घर के पास बम मामले में की गयी थी।
आरोपों पर शरद पवार क्या बोले?
इन आरोपों के बाद पूरे मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने हस्तक्षेप किया है और कहा है कि परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं।
शरद पवार ने काह कि मुझे नहीं पता कि यह सब सरकार गिराने के लिए किए जा रहे प्रयास का हिस्सा है या नहीं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि सरकार पर इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने का निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार मुख्यमंत्री के पास है।
गृह मंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के पास है: एनसीपी चीफ शरद पवार https://t.co/ojv2MmfxnM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2021
विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस क्या बोले?
शरद पवार द्वारा रविवार को इस मामले में प्रेस से बात किए जाने के बाद विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेदं्र फडणवीस ने कहा कि पवार साहब महाराष्ट्र की सरकार को बचाने की जिम्मेवारी अपने कंधे पर लिए हैं, क्योंकि उन्होंने ही इस सरकार को बनाया है, इसलिए वो मानते हैं कि वो अपने प्रोडक्ट को सुरक्षित रखें। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गृह विभाग के कामकाज पर सवाल उठाने वाले परमबीर सिंह पहले व्यक्ति नहीं हैं, इससे पहले महाराष्ट्र के डीजी सुबोध जायसवाल ने गृह विभाग में होने वाली रिश्वतखोरी, तबादला के बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को एक रिपोर्ट सोंपी थी, लेकिन सीएम ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पवार के बयान को हैरानी वाला बताया।
शरद पवार साहब महाराष्ट्र सरकार को बचाने की ज़िम्मेदारी अपने कंधे पर लिए हुए हैं क्योंकि उन्होंने ही इस सरकार को बनाया है, इसलिए वो मानते हैं कि वो अपने प्रोडक्ट को सुरक्षित रखें: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस https://t.co/PlxBuxE5zd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2021
अनिल देशमुख ने क्या कहा है?
अनिल देशमुख ने कहा है कि मुझ पर लगाए गए आरोप मेरे साथ महागठबंधन सरकार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद वे इतने दिनों तक चुप क्यों रहे? उन्होंने कहा है कि परमबीर सिंह द्वारा विस्फोट मामले औन मनसुख वीरेन की संदिग्ध मौत की जांच को पटरी से उतारने की एक साजिश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। देखमुश ने कहा कि एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन केस में सचिन वाजे के सीधे लिंक सामने आ रहे हैं। ऐसे में पमरबीर सिंह को डर है कि इनका कनेक्शन कहीं उन तक न पहुंच जाए।
The former Commissioner of Police, Parambir Singh has made false allegations in order to save himself as the involvement of Sachin Waze in Mukesh Ambani & Mansukh Hiren’s case is becoming clearer from the investigation carried out so far & threads are leading to Mr. Singh as well
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) March 20, 2021
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) March 21, 2021
