अजीत पवार को सिंचाई घोटाले से एसीबी ने दी राहत, पवार की एनसीपी ने कहा – बीजेपी से मिला गिफ्ट

अजीत पवार को सिंचाई घोटाले से एसीबी ने दी राहत, पवार की एनसीपी ने कहा – बीजेपी से मिला गिफ्ट

 

मुंबई : महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनने के दो दिन बाद अजीत पवार पर से सिंचाई घोटाले का केस वापस ले लिया गया है. इस मामले में महाराष्ट्र की एसीबी ने केस दर्ज किया था. अब उन्हें इन आरोपों से राहत मिल गयी है. मालूम हो कि 23 नवंबर को अजीत पवार भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के डिप्टी सीएम बने. एनसीपी विधायक दल के नेता अजीत पवार के समर्थन से इसी दिन भाजपा विधायक दल के नेता फडणवीस दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने थे.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, एसीबी ने सिंचाई घोटाले की सभी फाइलें बंद कर ली हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी के शरद पवार धड़े ने कहा है कि अजीत पवार को यह भाजपा का गिफ्ट है.

यह भी पढ़ें क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम

मालूम हो कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद फडणवीस ने जहां पदभार संभाल लिया है, वहीं अजीत पवार अभी ऐसा नहीं कर पाये. वे पार्टी एवं कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझे हैं, लेकिन इस बीच उन्हें बड़ी राहत मिल गयी है. शिवसेना भाजपा-अजीत पवार की सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गयी है. इस मामले में कल फिर सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट, आरोपित शोएब अली की एनआईए कस्टडी 10 दिन बढ़ी

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की