Live News : नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, कृषि मंत्री का कृषि काूनन पर राज्यसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला
लालू प्रसाद यादव द्वारा जेल मैनुअल का उल्लंघन किए जानेे के मामले की सुनवाई की झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 19 फरवरी तय की गयी है। इस मामले में रिम्स प्रबंधन को भी अपनी रिपोर्ट देनी है। यह जानकारी लालू प्रसाद यादव के वकील देवोश्री मंडल ने दी।The jail manual violation matter has been extended in Jharkhand High Court & the next hearing is on February 19. Ranchi’s RIMS (Rajendra Institute of Medical Sciences) is yet to submit its report: Devosri Mandal, RJD Chief Lalu Prasad Yadav’s lawyer pic.twitter.com/7Q9fRqQtWp
— ANI (@ANI) February 5, 2021
कांग्रेस ने नाना पटोले को महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। नाना पटोले भंडारा गोंदिया क्षेत्र से आते हैं जहां से उन्होंने एनसीपी के दिग्गज नेता प्रमुल्ल पटेल को भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव हराया। हालांकि बाद में किसानों के मुद्दे पर उनका पार्टी से मोह भंग हो गया और बाद में वे कांग्रेस में चले गए। एक दिन पहले गुरुवार को उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद से इस्तीफा दिया था, तभी यह खबरें मीडिया में आयीं कि प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर ही उन्होंने पद से अपना इस्तीफा दिया है।
Nana Patole has been appointed as the President of Maharashtra Pradesh Congress Committee. (File photo) pic.twitter.com/YdbnalZ5hU
— ANI (@ANI) February 5, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बेंगलुरु के येलहंका में एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे हैं। वे वहां एयरफोर्स के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा ने उनका स्वागत किया है।
कर्नाटक: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बेंगलुरु के येलहंका में एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। #AeroIndia2021 pic.twitter.com/L5VnzlJBg7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
राज्यसभा की कार्यवाही 8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी खून से खेती नहीं कर सकती – राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।
राज्य में छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल 8 फरवरी से खुलेंगे – बिहार सरकार
पूरे देश में कल किसानों का तीन घंटे का चक्का जाम होने वाला है, उसके मद्देनज़र हमने दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। हालांकि किसानों ने कहा कि वे दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं लेकिन 26 जनवरी को जो हुआ उसके मद्देनज़र हमने ऐसा किया है: दिल्ली पुलिस PRO
मुझे आपको को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 2015-2020 में डिफेंस एक्सपोर्ट 2,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये हो गया। ये भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हमारे डिफेंस एक्सपोर्ट का एक बड़ा हिस्सा निजी क्षेत्र से है : बेंगलुरु में बंधन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
अगर हमें 2025 तक 25 बिलियन डॉलर के डोमेस्टिक डिफेंस प्रोडक्शन और 5 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट के लक्ष्य को हासिल करना है, तो इसमें एयरोस्पेस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है : बेंगलुरु में बंधन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली पुलिस गूगल को इस बात के लिए पत्र लिखने जा रही है कि वह उस आइपी एड्रेस का लोकेशन बताए जहां से गूगल डाॅक्यूमेंट लोड किए गए थे। दिल्ली पुलिस टूलकिट लिखने वाले व्यक्ति की पहचान करना चाह रही है जिससे गूगल डाॅक्यूमेंट शेयर किया गया था। यह किसान आंदोलन से संबंधित था और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी इसे शेयर कर दो दिन पहले समर्थन की अपील की थी। इसके बाद कल दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा पर इस गूगल डाॅक्यूमेंट को लेकर एफआइआर दर्ज की थी।
Delhi Police are going to write to Google to get the IP address or the location from where the doc was made and uploaded on social media platform. This is being done to identify the authors of the toolkit which was shared on the Google Doc: Police sources
— ANI (@ANI) February 5, 2021
अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में सुरक्षा बल के 16 जवान मारे गए हैं। यह हमला खान अबाद जिले में गुरुवार रात्रि किया गया।
Afghanistan: At least 16 security force members were killed and two more were wounded in a Taliban attack on their outpost in Khan Abad district in the northern province of Kunduz on Thursday night, reports TOLOnews
— ANI (@ANI) February 5, 2021
रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट को 4 प्रतिशत पर कायम रखा। रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत पर कायम रखा गया है। गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेस कान्फ्रेंस को यहां लाइव सुनिए :
Address by Shri Shaktikanta Das, Governor, Reserve Bank of India https://t.co/Yr2FmWVd30
— ReserveBankOfIndia (@RBI) February 5, 2021
भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों को तीन पंक्ति का व्हिप जारी कर अगले तीन दिनों तक सदन में उपस्थित रहने को कहा है और सरकार के स्टैंड को सपोर्ट करने को कहा है। यह व्हिप आठ से 12 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है। किसान आंदोलन व कृषि कानून को लेकर यह व्हिप जारी किया गया है, जिस पर सरकार विपक्ष व किसान आंदोलनकारियों का तीखे विरोध का सामना कर रही है। आज सुबह राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हुई है।
BJP has issued a three-line whip to its Rajya Sabha MPs to be present in the House from Feb 8 to Feb 12 to support government’s stand.
— ANI (@ANI) February 5, 2021
भारत में कोविड के पिछले 24 घंटे में 12408 नए मामले मिले हैं, 15853 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। 120 मौतें इस वजह से 24 घंटे में हुई हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्री के आंकड़ों पर आधारित हैं।
India reports 12,408 new COVID-19 cases, 15,853 discharges, and 120 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,08,02,591
Total discharges: 1,04,96,308
Death toll: 1,54,823
Active cases: 1,51,460Total Vaccination: 49,59,445 pic.twitter.com/wJKda00F8K
— ANI (@ANI) February 5, 2021
सेंसेक्स रिकार्ड हाई पर जाता दिख रहा है और 51 हजार अंक छूने के बहुत करीब है। सेंसेक्स 50948 अंक पर और निफ्टी 14992 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 344 अंक और निफ्टी में 96 अंक की बढत शुरुआती सत्र में ही हासिल की।
Sensex currently at 50,948.73; up by 334.44 points. Nifty up by 96.40 points, currently at 14,992.05. pic.twitter.com/z74LYbZ7sp
— ANI (@ANI) February 5, 2021
आज रिजर्व बैंक आफ इंडिया अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति घोषित करने वाला है। बजट के बाद आबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास की इस मैद्रिक नीति पर सबकी नजर है।
किसान आंदोलन शुक्रवार को 70वें दिन में प्रवेश कर चुका है। बड़ी संख्या में किसान अब भी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना कर रहे हैं। इस बीच विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार से कहा है कि दिल्ली की सीमाओं पर आवश्यक सेवाएं बहाल की जाएंगी। विपक्ष के सांसदों ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर आंदोलन स्थल पर बिजली व पानी की सुविधा बहाल करने को कहा है। किसान शनिवार, छह फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सड़क जाम करेंगे।
Latest visuals from Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh border) where farmers’ protest against three agriculture laws enters 70th day. pic.twitter.com/pgmHhEOhwy
— ANI (@ANI) February 5, 2021
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा है कि सेलिब्रिटी मैनेजर राहिला फर्निचरवाला और कारोबारी करण सजनानी को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया गया है।
Celebrity manager Rahila Furniturewala and businessman Karan Sajnani accused in connection with a drug case related to Sushant Singh Rajput, have been arrested: Narcotics Control Bureau
— ANI (@ANI) February 5, 2021
सिक्किम में शुक्रवार तड़के 3.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 4.0 नापी गयी।
An earthquake of magnitude 4.0 on the Richter scale occurred near the Nepal-India border in Sikkim at 3:43 am today: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) February 5, 2021
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को सुनवायी होगी।

