हिमाचल प्रदेश की सांगला घाटी में भूस्खलन, दिल्ली-एनसीआर के नौ पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश की सांगला घाटी में भूस्खलन, दिल्ली-एनसीआर के नौ पर्यटकों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सांगला घाटी में भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की वजह से रविवार, 25 जुलाई 2021 को दिल्ली-एनसीआर के नौ पर्यटकों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की वजह से एक पुल भी टूट गया है।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वह किन्नौर जिले मंे पड़ता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें पहाड़ पर से पत्थर गिर रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पत्थर कार व अन्य वाहनों पर गिरने से लोगों की मौतें हुई हैं। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। पर्यटक दिल्ली व चंडीगढ से यहां घूमने आए हुए थे। टेंपो ट्रैवलर एचआर 55 एजी 9003 का ड्राइवर पश्चिम दिल्ली का रहने वाला बताया गया है जिसकी दुर्घटना में मौत हो गयी है।


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने किन्नौर के जिला प्रशासन से घटना के लेकर बात की है। प्रशासन के द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य में तेज सुधार की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में नौ लोगों की मौत होने व तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जिसमें एक राहगीर है। मरने वाले नौ लोगों में चार महिलाएं बतायी जा रही हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति
क्लैट 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, शौर्य प्रताप शाहदेव बने स्टेट टॉपर