इसरो ने श्रीहरिकोटा से ब्राजील के एमेजोनिया – वन सहित 19 उपग्रह को किया लांच
श्रीहरिकोटा : इसरो ने श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी 51 के जरिए एमेजोनिया- वन व अन्य 18 उपग्रह को लांच किया। इसरो ने पीएसएलवी सी51 के जरिए ब्राजील के एमेजोनिया – वन उपग्रह को सफलतापूर्वक लांच किया।

Prime Minister Narendra Modi congratulates President of Brazil, Jair Bolsonaro on the successful launch of Brazil’s Amazonia-1 satellite by ISRO’s PSLV-C51.
“This is a historic moment in our space cooperation and my felicitations to the scientists of Brazil,” PM says pic.twitter.com/C5fAJx1WTr
— ANI (@ANI) February 28, 2021
इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएसएलवी सी51 एमोजोनिया – वन के आर्बिट में सफलतापूर्वक लांच हो गया। ब्राजील द्वारा डिजाइन और इंटीग्रेटेड इस पहले सैटेलाइट को लांच करके भारत और इसरो बहुत गर्व व खुशी अनुभव कर रहे हैं।
मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पी.एस.एल.वी.-सी 51 आज एमेजोनिया-वन के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। ब्राजील द्वारा डिजाइन और इंटीग्रेटेड इस पहले सैटेलाइट को लॉन्च करके भारत और इसरो बहुत गर्व और खुशी अनुभव कर रहा है: के.सिवन, इसरो चीफ https://t.co/ASPWQ4VnPH pic.twitter.com/jppqMhlTxF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
एमेजोनिया – 1 ब्राजील का ऐसा पहला उपग्रह है जिसे भारत से प्रक्षेपित किया गया है। 637 किलोग्राम का यह उपग्रह राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान का आॅप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। इसरो ने इसके बारे में पहले बताया था कि यह अमेजन क्षेत्र के वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ता को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा व मौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा।
#WATCH ISRO’s PSLV-C51 carrying Amazonia-1 and 18 other satellites lifts off from Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota pic.twitter.com/jtyQUYi1O0
— ANI (@ANI) February 28, 2021
