#planecrash ईरान में 180 यात्रियों वाला यूक्रेन का विमान क्रैश, भूकंप के झटके और अमेरिकी बेस पर हमला

#planecrash ईरान में 180 यात्रियों वाला यूक्रेन का विमान क्रैश, भूकंप के झटके और अमेरिकी बेस पर हमला

तेहरान : ईरान में आज यूक्रेन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 180 लोग सवार थे. तेहरान के पास यह विमान हादसा हुआ है. हादसे के हताहतों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है. हादसे का आरंभिक कारण तकनीकी खामी बताया जा रहा है. हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि क्या अमेरिका व ईरान के बिगड़े रिश्ते का भी इससे कोई संबंध है. विमान उड़ान भरने के बाद तुरंत दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

उधर, ईरान में आज 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके आने की भी खबर है. ईरान के बुशहर के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यह जगह उसके परमाणु केंद्र के काफी करीब है.

ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं और दोनों युद्ध के करीब पहुंच गए हैं. अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा है कि करीब साढे पांच बजे इराक में अमेरिकी व गठबंधन सेना के ठिकानों पर एक दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने दो मिलिटरी बेस पर मिसाइल से हमला किया है और सब ठीक है. उन्होंने कहा है कि हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं. हमारे पास दुनिया का सबसे आधुनिक संसाधनों से लैस सेना है, कल सुबह बयान दूंगा.

उधर, ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा है कि ईरान ने यूएन चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत ऐहतियाती कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस सैन्य ठिकानों से हमारे नागरिकों और अधिकारियों पर कायराना तरीके से हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि हम जंग की ओर नहीं बढना चाहते है, लेकिन किसी भी उकसावे के खिलाफ खुद की रक्षा करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी