गुजरात : मोरबी पुल हादसा में मरने वालों की संख्या 132 पहुंची, राहत कार्य जारी

गुजरात : मोरबी पुल हादसा में मरने वालों की संख्या 132 पहुंची, राहत कार्य जारी

अहमदाबाद : गुजरात के मोरबी के केबल पुल हादसा में मरने वालों की आधिकारिक संख्या 132 तक पहुंच चुकी है। कुछ लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम कर रही है। एनडीआरएफ के डीआइजी ऑपरेशन मोहसिन शाहिदी ने कहा 132 शवों को रिकवर किया गया है। दो लोगों के लापता होने की सूचना है। एनडीआरएफ की पांच टीमों को तैनात किया गया है। दो लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल वहां लोगों एवं प्रशासन ने 170 से अधिक लोगों को बचाया।

Read More.. कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा


रविवार, 30 अक्टूबर 2022 की शाम इस झूलते पुल के टूटने के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एकता नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहत-बचाव कार्य में एनडीआरएफ, सेना व वायुसेना लगी हुई है। लोगों को दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वे एकता नगर में हैं, लेकिन उनका मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंच गए थे। जांच के लिए एक कमेटी बनायी गयी है।


राजकोट के जिला कलेक्टर ने कहा कि एसडीआरएफ की दो टीमें यहां आयी हैं, एक एनडीआरएफ की औश्र दूसरी टीम बड़ौदा से आयी है। राहत कार्य में सेना, वायुसेना, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका की टीमें मौजूद हैं।


एनडीआरएफ के कमांडेंट प्रसन्न कुमार ने कहा कि पानी गंदा होने की वजह से जब पानी के अंदर सर्च करते हैं तो विजिबिलिटी की दिक्कत होती है। झूले से गिरने के कारण वहां कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। उसके मलबे को निकाल कर वहां सर्च करेंगे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement