सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच इडी तक पहुंची, खातों में हेरफेर की होगी पड़ताल

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच इडी तक पहुंची, खातों में हेरफेर की होगी पड़ताल

नयी दिल्ली : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज किया है. अधिकारियों ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी इडी ने अपनी शिकायत में धनशोधन रोकथाम कानून के तहत आपराधिक आरोप लगाने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य के खिलाफ बिहार पुलिस के द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लिया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में बिहार पुलिस से सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की प्रति मांगी थी. इसी को लेकर अभिनेता की मौत और की गयी आर्थिक गड़बड़ियोें से संबंधित मामले में प्रवर्तमान मामला सूचना रिपोर्ट यानी इसीआइआर दर्ज किया है.


सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य के खिलाफ उनके बेटे के लिए उकसाने को लेकर इसी सप्ताह मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी थी। केके सिंह ने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे के खाते में हेरफेर की. सुशांत के बैंक खातों से 15 से 17 करोड़ की हेरफेर का आरोप है.

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी इस बात की जांच करेगी कि क्या किसी ने सुशांत सिंह राजपूत की आय का उपयोग धनशोधन और अवैध संपत्ति बनाने के लिए किया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया.... लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई