‘इमरजेंसी’ के टीजर से अनुपम खेर प्रभावित, की कंगना की तारीफ 

‘इमरजेंसी’ के टीजर से अनुपम खेर प्रभावित, की कंगना की तारीफ 

मुंबई : बॉलीवुड की क्वीन कहे जाने वाली कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के टीजर से अभिनेता अनुपम खेर खासे प्रभावित हुए हैं और इसके लिए उन्होंने कंगना रनौत की खूब तारीफ की है। यह फिल्म 1975 में लगे आपातकाल की कहानी को छुएगी। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगायी थी। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होनेवाली है।

बता दें कि कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फिल्म में कंगना ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रहीं हैं। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। वहीं। टीजर से प्रभावित अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बेहद ही खास अंदाज में कंगना की तारीफ भी की है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुपम खेर ने ‘इमरजेंसी’ का टीजर शेयर करते हुए लिखा, डियर कंगना, इमरजेंसी का टीजर क्या शानदार है! आप वास्तव में असाधारण और प्रतिभाशाली हैं! मेरे दादाजी कहते थे, बहते दरिया को कोई नहीं रोक सकता! जय हो! फिल्म मेकर्स के अनुसार, फिल्म ‘इमरजेंसी’ को को कंगना रनौत ही निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत