दिलीप कुमार का निधन : सायरा बानो को सांत्वना देने पहुंचे शाहरुख, उद्धव ठाकरे व अनिल कपूर

दिलीप कुमार का निधन : सायरा बानो को सांत्वना देने पहुंचे शाहरुख, उद्धव ठाकरे व अनिल कपूर

मुंबई : दिग्गज अभिनेता व ट्रेजडी किंग व अभिनय सम्राट जैसे नामों से मशहूर दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। फिल्म स्टार शाहरुख खान एवं अनिल कपूर दिलीप कुमार के आवास पर पहुंचे और सायरा बानों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम

इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं उनके पुत्र व मंत्री आदित्य ठाकरे भी दिलीप कुमार के आवास पर पहुंचे और सायरा बानो से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताया।

यह भी पढ़ें शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी शायरा बानो से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी है।


वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सायरा बानो को फोन कर दिलीप कुमार के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है और उन्हें सांत्वना दी है।

दिग्गज अभिनेता का बुधवार को मुंबई के अस्पताल में 98 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वहां उनका उम्र जनित बीमारियों का इलाज चल रहा था।

दिलीप कुमार के निधन पर विभिन्न हस्तियों ने शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे जुहू कब्रिस्तान में किया जाएगा। इसकी सूचना उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गयी है। साथ ही परिवार के करीबी मित्र फैसल फारूकी ने भी इसकी पुष्टि की है। फैसल ने दिलीप कुमार को एक महान अभिनेता व इंसान बताया है और कहा है कि उनके जैसे इंसान का आना बहुत मुश्किल है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस