झारखंड दसवीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे देखिए
On
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक का दसवीं परीक्षा का रिजल्ट बुधवार (आठ जुलाई) को जारी हो गया. रिजल्ट शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो व जैक अध्यक्ष अरविंद सिंह ने आनलाइन रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट को आनलाइन जैक की वेबसाइट पर www.jac.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है. इसके अलावा छात्र-छात्रा अपना रिजल्ट indiaresults.com वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं. राज्य के करीब 3.86 लाख छात्र-छात्र मैट्रिक की परीक्षा में इस साल शामिल हुए थे.
झारखंड बोर्ड में इस बार 75.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. इनमें 51.52 प्रतिशत विद्यार्थी फस्र्ट डिवीजन से, 42 प्रतिशत सकेंड डिवीजन से और छह प्रतिशत थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

