देवरी : तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, पसरा मातम
On
देवरी(गिरिडीह): ज़िले के देवरी थाना क्षेत्र में हुए हृदय विदारक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां थाना क्षेत्र नावाबांध में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत होगई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीसरी बच्ची को बचा लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चियां दीपावली की पूजा के बाद दरिद्रता को बाहर करने की रस्म कर तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान यह हादसा होगया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम का माहौल है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



