रांची में ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी को जेल, बेटी के प्रेम-प्रसंग से परेशान होकर दिया घटना को अंजाम
On
रांची: ट्रिपल मर्डर मामले में राजधानी रांची के बडग़ाईं में स्पेशल ब्रांच के जवान ब्रजेश तिवारी को जेल भेज दिया गया। जेल भेजे जाने के क्रम में उसने मीडिया से कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। जेल से छूटकर वह बेटी के प्रेमी को भी मार देगा। आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे एवं बेटी की हथौड़े व चाकू से मार कर हत्या कर दी थी।
पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पुत्री खुशबु के प्रेम-प्रसंग से परेशान था। इसी शक में शुक्रवार की रात आठ बजे बेटी और पत्नी रीना से बहस हुई। इसी दौरान ब्रजेश ने गुस्से में हथौड़ा और चाकू से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। मृतकों के गर्दन पर चाकू एवं सिर के विभिन्न हिस्सों पर हथौड़े से चोट के गहरे जख्म पाए गए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



