उग्रवादी हिंसा में मृत नागरिकों के आश्रितों को सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

उग्रवादी हिंसा में मृत नागरिकों के आश्रितों को सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

रांची : झारखंड में उग्रवाद अंतिम सांसे गिन रहा है व इससे निबटने हेतु हमारे कई जवानों ने प्राणों की आहूति दे दी। प्रदेश में ऐसे कई सामान्य व बेकसूर लोग थे, जिन्हें नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया। भला इनका क्या दोष था। वे सभी हमारे अपने लोग थे और उनका दर्द हमारा दर्द है। हम सदैव उनके साथ खड़े हैं। उग्रवाद हमें विरासत में मिला था, लेकिन हमारी सरकार ने गठन के बाद से ही इनके खिलाफ कड़ियल रुख अपनाया। आज के दिन भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता झारखंड को उग्रवाद मुक्त प्रदेश बनाना है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में आहूत उग्रवादी हिंसा में मृत सामान्य नागरिकों के 150 आश्रितों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
इन सभी आश्रितों को कारा अस्पताल में पारा मेडिकल स्टाफ की नौकरी दी गयी है। सीएम ने कहा कि उग्रवादी हिंसा में मारे गये निर्दोष नागरिकों के आश्रितों को उनका हक देना सरकार की जिम्मेवारी है, जिसका हम निर्वहन कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का यह संकल्प है कि झारखंड में सदैव अमन, चैन और शांति बनी रहे, ताकि विकास कार्य तेजी से हो। नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर 5 साल में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगायी है। कहा कि सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नक्सलियों से निबटा है और आने वाले समय में झारखंड पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से हमें उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों की जान तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन सरकार इन परिवारों के आश्रितों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
सीएम ने कहा कि जनसंवाद के तहत ‘सीधी बात’ कार्यक्रम में नक्सली हिंसा में मारे गये परिवारों की शिकायतें आती हैं कि उन्हें नौकरी अथवा मुआवजा नहीं मिला है। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने उन्हें हर संभव मदद दिया है। निश्चित समय सीमा के अंदर मुआवजा और नौकरी देने के लिए सरकार ने स्पष्ट निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

सुकरा मुंडा, जीदन टुटी, जकरियस टोपनो, सीताराम मुंडा, सनातन पातर, महेंद्र प्रसाद मुंडा, फुलेश्वरी देवी, रेखा कुमारी, बिजली कुमारी नाग, सीमा रोहिणी मींज, दमयंती प्रधान, अजय कुमार गुप्ता, पवन कुमार पासवान, भीम कुमार महतो और अभिनव सौरभ को नियुक्ति पत्र सौंपा. इन लोगों की नियुक्ति आरक्षी, चतुर्थ वर्ग, नर्स, कंपाउंडर, फार्मासिस्ट और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों के लिए हुई हैं। इस मौके पर मुख्य सचिव डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग सुखदेव सिंह, डीजीपी केएन चैबे, डीजीपी मुख्यालय पीआरके नायडू, विशेष सचिव गृह विभाग तदाशा मिश्रा व कारा निरीक्षक शशि रंजन के अलावे कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी