एडीजी अनुराग गुप्ता मामला: हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

एडीजी अनुराग गुप्ता मामला: हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: एडीजी अनुराग गुप्ता का तबादला करने सहित चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक राज्य से बाहर रखने के मामले में हाई कोर्ट में आज लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुईं। इस बाबत चुनाव आयोग का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया है। एडीजी ने आयोग के आदेश को हाईकोर्ट में ये कहते हुये चुनौती दी है, कि आयोग के आदेश से उनके वोट देने के मौलिक अधिकार का हनन हुआ है।
गौरतलब हो कि 25 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव आयोग से मौखिक रुप से पूछा था कि किस संवैधानिक प्रावधान के तहत किसी व्यक्ति को वोट के अधिकार से वंचित किया जा सकता है। क्या ऐसा कोई कानून है, आयोग से यह भी पूछा गया था कि जब शिकायत दो अधिकारियों के खिलाफ थी, तो सिर्फ एक के खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई ? आयोग की तरफ से शुक्रवार को कोर्ट को बताया गया, कि आयोग को मिली शिकायत व एडीजी के खिलाफ चल रहे मामलों को देखते हुए कार्रवाई की गयी। गौरतलब हो कि अनुराग गुप्ता ने हाईकोर्ट से चुनाव आयोग के आदेश को निरस्त करने हेतु हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। एडीजी की ओर से याचिका में कहा गया था कि राज्य से बाहर दिल्ली के स्थानिक आयुक्त कार्यालय में योगदान देने और लोकसभा चुनाव तक झारखंड में छुट्टी लेकर या किसी और वजह से आने पर चुनाव आयोग ने रोक लगायी है। इसे निरस्त किया जाय।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची भगदड़
बरही के मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य सजावट ने मोहा मन