Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
18 नवम्बर 2025 का राशिफल: जानें आज का भाग्यफल
आर्थिक लाभ, स्वास्थ्य सावधानी, प्रेम-संबंधों में सुधार और नई सीख की शुरुआत—जानें बारह राशियों का विस्तृत फल
मेष : क्रोध में बृद्धि से कार्य मे बाधा उत्पन्न होगा। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। पहले किए गए कार्यों के उत्तम परिणाम आज देखने को मिलेंगे। लेन-देन करार की चिंता रहेगी। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मिथुन : संतान के साथ कुछ अच्छा होगा। राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी।
कर्क : समय सामान्य है।चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। धैर्य रखें। व्यर्थ के दिखावे, आडंबरों से दूर रहना चाहिए। लाल फूल दुर्गामाता को अर्पण करें।
सिंह : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा। माता को लड्डू का भोग लगावें।
कन्या : प्रसन्नता बनी रहेगी। बाहरी सहयोग सहज ही मिलेगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। कामकाज की संभावनाएँ बनेंगी। अपने काम से काम रखना होगा।
तुला : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी। माता दुर्गा को इतर दान करें।
वृश्चिक : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएँ। कामकाज में विलंब होगा। किसी करार, लेख में धोखा संभव है।
धनु : मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएँगे।
मकर : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ : भाग्य का साथ मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। कोई धार्मिक यात्रा का योग है। माता को उड़हुल फूल अर्पण करें।
मीन : समय सामान्य है। फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें। परिवार की समस्याएँ हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897
