रांची के अखबार : बंगाल में तूफान से 72 की मौत, पीएम मोदी आज करेंगे हवाई सर्वे, अन्य खबरें

रांची के अखबार : बंगाल में तूफान से 72 की मौत, पीएम मोदी आज करेंगे हवाई सर्वे, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात से मची तबाही को लीड खबर बनाया है. अखबार ने खबर को शीर्षक दिया है : बंगाल में तूफान से तबाही, 72 की मौत, पीएम आज करेंगे हवाई सर्वे. अखबार ने लिखा है कि इस तूफान से विश्वप्रसिद्ध सुंदरवन के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हुआ है. 100 साल बाद पश्चिम बंगाल में ऐसा तूफान आया है और केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मदद मांगी. अखबार ने लिखा है कि आज से ट्रेन की आॅफलाइन टिकट भी मिलेगा और चुनिंदा रेल काउंटर खुलेंगे. रांची में रांची, हटिया व मुरी स्टेशन के काउंटर खुलेंगे. 25 मई से हवाई यात्रा आरंभ होने की खबर का उल्लेख करते हुए अखबार ने लिखा है कि एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा. एक खबर है कि मांडर में चार व चान्हो में तीन कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं. अखबार ने खबर में बताया है कि जिन 200 ट्रेनों को चलाने की बात रेलवे ने कही है उनमें बिहार के खाते में 23 व झारखंड के हिस्से एक आयी है. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है कि पूर्वोत्तर से चार्टर प्लेन से फंसे प्रवासी मजदूर राज्य लाए जाएंगे. यह खबर है कि राज्य के नौ बच्चे कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए. वहीं, अखबार ने खबर दी है कि हिंदपीढी के कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर हो गए हैं.

पूर्व सांसद एवं आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा है कि रघुवर दास के शासन में राज्य के 400 नेताओं के फोन टेप कराए. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सरयू राय जैसे नेताओं के फोन टेप कराए गए थे. अखबार के कवर पेज 2 पर गुमला से एक खबर है: भोजन व वाहन नहीं मिलने से नाराज 150 मजदूरों ने किया हंगामा, परिवार समेत पैदल ही घरों को निकले. यह खबर है कि मैट्रिक इंटर की कापियांें की जांच शुरू होगी, सरकार ने इसके लिए अनुमति दी है. वहीं, खबर है कि टैक्सी की तरह बसें चलायी जा सकती है. एक खबर है कि राज्य के 30 हजार वकीलों को मिलेगी सर्शत सहायता और इसके लिए फार्मेट तैयार किया गया. बीएसएनएल की सेवा आंधी तूफान से ठप हो गयी.

हिंदुस्तान ने भी लीड खबर पश्चिम बंगाल में चक्रवात से 72 लोगों की मौत हो बनाया है. वहीं दूसरी अहम खबर दी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र से प्रवासियों को विमान से लाने की अनुमति मांगी है. एक खबर है कि सूबे में कोरोना के 18 नए मरीज मिले और आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया. यह खबर है कि विमान किराया तय कर दिया गया है. एक तिहाई विमान चलने हैं. दिल्ली से रांची का किराया ढाई से साढे सात हजार के बीच होगा और दिल्ली से पटना का किराया तीन हजार से नौ हजार के बीच. 25 मई से उड़ान भरने वाले विमानों के 40 मिनट से तीन घंटे तक के लिए सफर के लिया किराया तय किया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल