रांची के अखबारों की सुर्खियां, जेइ के घर मिले ढाई करोड़, कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर कलह

रांची के अखबारों की सुर्खियां, जेइ के घर मिले ढाई करोड़, कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर कलह

 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाल प्रमुख अखबारों की आज झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें अहम हैं. अखबार में पिछले कई दिनों से भाजपा-आजसू के रिश्तों की खबरें छायी हुई हैं. साथ ही आज कांग्रेस के कलह की खबर भी है.

हिंदुस्तान ने खबर दी है : कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर तेज हुई कलह. कांके एवं हटिया सीट पर प्रत्याशी देने का विरोध तेज हो गया है. प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं. कांग्रेस में कलह का आलम यह है कि लोहरदगा व हजारीबाग के जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया, जबकि गुमला एवं पश्चिम सिंहभूम में पूरी जिला कमेटी ने ही पार्टी छोड़ दी. अखबार ने आजसू द्वारा भाजपा के खिलाफ छह और उम्मीदवार दिये जाने की खबर को महत्व दिया है. इसमें हटिया, मंझगांव, मांडर, पोटका, ईचागढ और घाटशिला सीट है. आजसू अबतक 18 सीट पर उम्मीदवार उतार चुकी है.

जमशेदपुर में जूनियर इंजीनियर के यहां छापे में ढाई लाख रुपये करोड़ रुपये बरामद होना भी अहम खबर है. इसी तरह जमशेदपुर में पीएफ कमिश्नर को रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर भी अखबार में है. अखबार ने लिखा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी एवं कांग्रेस सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा.

प्रभात खबर ने जमशेदपुर में एसीबी की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अहमियत दी है. एसीबी ने जमशेदपुर में सरायकेला खरसावां में पदस्थापित ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा के घर छापेमारी और दो करोड़ 45 लाख 54 हजार रुपये बरामद किए जाने को लीड खबर बनाया है. जेइ ने जांच टीम का रिश्वत देने का भी प्रयास किया था. उसे अरेस्ट कर लिया गया.

प्रभात खबर की एक और खबर ध्यान खींचती है कि वन नेशन वन पे डे यानी देश भर में एक ही दिन वेतन देने की तैयारी की जा रही है. यह जानकारी श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने दी है. उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर के श्रमिकों को एक ही दिन वेतन मिलना चाहिए. प्रभात खबर ने लिखा है कि तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी. अखबार ने आजसू द्वारा छह और उम्मीदवार देने की भी खबर पहले पन्ने पर दी है. अखबार ने लिखा है कि रेलवे के सफर में चाय की चुस्की से भोजन तक होगा महंगा.

दैनिक भास्कर ने पहले पन्ने पर लीड खबर दी है: 19 साल पुराना गठबंधन टूटा, 13 सीटों पर भाजपा-आजसू सीधे आमने-सामने. भास्कर ने भी जमशेदपुर के जेइ के घर ढाई करोड़ मिलने की खबर को बड़ी खबर के रूप में छापा है. अखबार ने खबर दी है कि सरयू राय को टिकट देने पर भाजपा में सहमति नहीं बनी पायी है. अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो पार्टी से बाहर को सदस्य को उनकी सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है. अखबार ने मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलने व लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार की खबर भी दी है. वहीं, इपीएफओ के अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने की खबर भी पहले पन्ने पर है.

दैनिक भास्कर ने महाराष्ट्र में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला को हेडिंग दिया है: मुख्यमंत्री शिवसेना, गृह कांग्रेस एवं राजस्व एनसीपी को देने पर सहमति. अखबार ने लिखा है राजधानी, शताब्दी में अब चाय 35 व थाली 245 की.

दैनिक जागरण ने लीड खबर को हेडिंग दी है : न भाजपा झुकी, न आजसू रूकी. अखबार ने यह खबर आजसू द्वारा और छह उम्मीदवार उतारे जाने के संबंध में दी है. अखबार ने भाजपा के बड़े नेता सरयू राय के टिकट का अबतक ऐलान नहीं किए जाने को सकेंड लीड खबर बनाया है. अखबार ने लिखा है सरयू राय का रघुबर दास से छत्तीस का आंकड़ा रहा है और अगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. अखबार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलने को भी पहले पन्ने पर जगह दिया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई